साउथ की फिल्म में अमिताभ बच्चन, इस सुपरस्टार के साथ आएंगे नजर

By Shweta K

अमिताभ बच्चन सदी के महानायक हैं और सालों से उनके लिए लोगों के दिल में खास जगह है। अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले भी अपने ब्लॉग में कहा था कि उनके पास बहुत सारे अच्छे स्क्रिप्ट हैं लेकिन वो हर फिल्म नहीं कर सकते हैं क्योंकि समय की बहुत कम है। कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग खत्म वापस लौटे हैं।

अब अमिताभ बच्चन हैदराबाद फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंच चुके हैं। जी हां हैदराबाद में अमिताभ बच्चन चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म में गेस्ट अपीरियेंस देंगे। अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म का लुक भी शेयर किया है जो वाकई शानदार है।

amitabh-bachchan-leaves-hyderabad-shoot-for-chiranjeevi-s-film

अमिताभ बच्चन चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म "से रा नरसिम्हा रेड्डी" में नजर आएंगे जो स्वतंत्रता सेनानी रायालासीमा, उव्यालावदा नरसिम्हा रेड्डी पर आधारित है। अमिताभ बच्चन ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी और अपने लुक टेस्ट भी शेयर किया। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि ये उनका फाइनल लुक नहीं है।

आपको बता दें फिलहाल अमिताभ बच्चन की 102 नॉट आउट अगली फिल्म होगी जिसमें वो ऋषि कपूर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में भी अमिताभ बच्चन पहली बार आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X