अमिताभ बच्चन ने किराए पर दिया अपना बड़ा बंगला, करोड़ों का मिलेगा किराया, जानिए Details
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने घर को किराए पर दे दिया है। अमिताभ बच्चन को इस घर से हर महीने लाखों का किराया मिलने वाला है। अमिताभ बच्चन ने अपने मुंबई के जुहू स्थित जलसा घर के बगल वाली प्रॉपर्टी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को किराए पर दे दिया है।
अमिताभ बच्चन ने पूरे 15 साल के लिए ये डील की है। खास बात ये है कि जुहू जैसे बड़े इलाके में अमिताभ बच्चन ने अपनी इस प्रॉपर्टी को किए के जरिए लाखों की कमाई भी कर लेंगे। अमिताभ बच्चन को किराए पर देने के लिए हर महीने कुल मिलाकर 18 लाख के करीब का मिलेंगे।

इसके अनुसार एक साल में अमिताभ बच्चन अपनी इस प्रॉपर्टी से करोड़ों की कमाई करने वाले हैं। लाखों का किराया होने की एक बड़ी वजह ये भी है कि जिस हिस्से को अमिताभ बच्चन ने किराए पर दिया है वो काफी फैला हुआ है। अमिताभ बच्चन की ग्राउंड फ्लोर की इस प्रॉपर्टी का एरिया 3150 स्क्वायर फीट है।

अमिताभ बच्चन ने अपने घर के हिस्से को किराए पर दिया
ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अपने घर के इस हिस्से को किराए पर दिया है। इससे पहले सिटी बैंक को किराए पर दिया गया था। जो कि कोरोना लॉकडाउन के पहले जून 2019 में खाली कर दिया गया। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के पास कई बंगले हैं। प्रतीक्षा में अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता के साथ रहते थे।

पांच साल बाद 25 फीसदी की दर से किराया
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के साथ जलसा में रहने चले गए। जलसा के पीछे ही जनक नाम का बंगला भी है जहां पर अमिताभ के दफ्तर का काम होता है। 15 साल के लिए अमिताभ बच्चन ने जो जगह किराए पर दी है इसजगह का किराया पांच साल बाद 25 फीसदी की दर से बढ़ाया जाएगा।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस जगह के लिए पहले ही 2.26 करोड़ का भुगतान कर दिया है। जो कि एक साल का किराया है।

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास 11 बंगला
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पास कुल मिलाकर 11 बंगला है। इन सबकी कुल कीमत 600 से 700 करोड़ के करीब बताई जाती है। प्रतीक्षा. जलसा, जनक, वत्स बंगला के अलावा देश- विदेश में भी बच्चनपरिवार के पास काफी प्रॉपर्टीहै।


Click it and Unblock the Notifications