..................... Amitabh Bachchan Last Tweet before blank tweet reason of amitabh bachchan silence on pahalgam india pakistan operation sindoor - Hindi Filmibeat

23 अप्रैल-10 मई! मौन धारण से पहले 22 अप्रैल हमले के दिन अमिताभ बच्चन ने किया था ये ट्वीट, खुला चुप्पी का राज

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan Last Tweet: महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी गहरी चुप्पी को लेकर खासा सुर्खियों में आ गए हैं। जहां एक ओर पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ और भारतीय सेना के लिए सलामी भरी रिएक्शन का सिलसिला चल रहा है। हर सेलेब भारतीय सेना के जवानों की हौसलाअफजाही के लिए अपने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं इसी बीच अमिताभ बच्चन के रवैये से हर किसी को हैरान कर दिया है और उसके कारण उनकी काफी आलोचना भी हो रही है।

23 अप्रैल-10 मई तक कई लगातार चुप्पी

दरअसल, पहलगाम में हुए टूरिस्टों पर आतंकी हमले के बाद से अमिताभ बच्चन हर रोज ट्वीट करते हैं। यहां वो अपने ट्वीट का नंबर डालकर उसे खाली छोड़ देते हैं। ऐसे बिग बी लगातार 23 अप्रैल से आज 10 मही तक लगातार कर रहे हैं। वहीं बीच में 28 अप्रैल के बाद 2 दिन जब बिग बी ये ट्वीट भी नहीं किए तो 1 मई को उन्होंने तीन ट्वीट किए जहां उन्होंने 29 अप्रैल और 30 अप्रैल की तारीख डालकर ब्लैंक छोड़ दिया है।

पूरा बच्चन परिवार है खामोश

बिग बी के ये चुप्पी भरे रवैये पर हर कोई सवाल उठा रहा है। इसके साथ ही तमाम लोग उनकी खुलकर आलोचना भी कर रहे हैं। हालांकि बिग ने जैसे कोई भी रिएक्शन ने देने के कसम खाई हुई है। बिग बी ही नहीं सुपरस्टार्स से भरे बच्चन परिवार में से किसी का भी इस हमले और भारत पाकिस्तान युद्ध पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

अमिताभ बच्चन का आखिरी ट्वीट

इसके साथ ही एक दिलचस्प बात हम आपको बता दें कि 23 अप्रैल को सोशल मीडिया मौन धारण करने से पहले पुलवामा अटैक वाले दिन बिग बी ने चुप्पी को लेकर एक ट्वीट किया था। इसी ट्वीट के बाद से लगातार वो चुप हैं। बिग बी ने अपने इस आखिरी ट्वीट में लिखा, "एक शांत X क्रोमोसोन .. ब्रेन का फैसला लेता है .."

खल रही है इन सितारों की भी चुप्पी

ना सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि ऑपरेशन सिंदूर में चुप्पी साधने वालों में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान भी शामिल हैं। इन सितारों ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है और ये उनके फैंस के लिए भी काफी हैरान करने वाला है। इसके पीछे क्या कारण ये तो किसी को नहीं पता लेकिन पहलगाम पर इन सितारों ने तुरंत अपनी बात रखी थी और कहा था कि इस जघन्य अपराध की सजा दोषियों को जरूर मिलनी चाहिए। आज वॉर को धीरे धीरे 4 दिन हो रहे हैं लेकिन किसी भी तरह की बात इन सितारों ने सामने नहीं रखी है।

इंडियन आर्म्ड फोर्स के सपोर्ट में सितारे

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अजय देवगन जैसे सितारों ने ऑपरेशन सिंदूर पर जमकर प्रतिक्रिया दी थी और इंडियन आर्म्ड फोर्स को सपोर्ट किया था। बता दें कि अक्षय कुमार ने 7 मई को लिखा था, ''जय हिंद, जय महाकाल।'' इसके बाद अक्षय कुमार के फैंस ने लगातार कमेंट्स कर रहे थे और उनकी जमकर तारीफ कर रहे थे।

Read more about: amitabh bachchan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X