..................... 'दीवार' के लुक पर बोले अमिताभ बच्‍चन, फैशन नहीं मजबूरी थी, शर्ट में बंधी हुई गांठ | Amitabh Bachchan Knotted Shirt Look was tailoring error In Deewar - Hindi Filmibeat

'दीवार' के लुक पर बोले अमिताभ बच्‍चन, फैशन नहीं मजबूरी थी, शर्ट में बंधी हुई गांठ

यश चोपड़ा के निर्देशन में 24 जनवरी 1975 में दीवार फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म की धूम आज 35 साल बाद भी कम नहीं हुई है। फिल्म में एक एक किरदार चमक उठा था। मां के किरदार में निरुपमा रॉय हो या भाई के रोल में शशि कपूर या खुद अमिताभ बच्चन। दीवार फिल्म के सालों बीत जाने के बाद बिग बी ने किस्सा शेयर किया।

अमिताभ बच्चन का लुक जिसमें वह बंधी हुई कुली वाली ब्लू शर्ट नजर आए थे। इस लुक को लेकर बिग बी ने बताया कि ये कोई फैशन नहीं था। बल्कि टेलर की एक गलती थी जिसकी वजह से उन्हें अपनी शर्ट बांधनी पड़ी थी।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन लिखते हैं, मेरे दोस्त वो दिन हुआ करते थे... और गांठ बंधी हुई शर्ट.. इसके पीछे एक कहानी है.. शूट का पहला दिन था.. कैमरा तैयार था और मालूम पड़ा कि जो शर्ट पहननी थी वो बहुत लंबी थी घुठनों तक लटक रही थी..डायरेक्टर न तो नई शर्ट सिलने का इंतजार चाहते थे और न ही किसी दूसरे एक्टर का.. फिर क्या, शर्ट पहनी और गांठ बांध ली...

अमिताभ बच्चन ने शूट के दिन की तस्वीर भी शेयर की। इस थ्रोबैक तस्वीर में अमिताभ बच्चन का वही दीवार वाला लुक नजर आ रहा है। दीवार फिल्म के किरदारों के साथ साथ डायलॉग व कहानी सबकुछ हिट साबित हुआ था।

इस पोस्ट पर सुनील ग्रोवर, दर्शन कुमार से लेकर कई सितारों ने भी कमेंट किया। सुनील ग्रोवर ने तो कहा कि ये एक इतिहास है जिसे हम सभी ने कॉपी किया है।

दीवार की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नीतू कपूर, परवीन बॉबी, अमिताभ बच्चन, निरुपमा रॉय से लेकर शशि कपूर समेत कई बड़े चेहरे नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X