..................... Amitabh Bachchan kisses Priyanka,Vidya Balan, Anushka on stage in Stardust Award Night | अमिताभ ने जया-रेखा के सामने बॉलीवुड हसीनाओं को चूमा - Hindi Filmibeat

अमिताभ ने जया-रेखा के सामने बॉलीवुड हसीनाओं को चूमा

अमिताभ बच्चन की हरकतें और अदायगी दोनों ही यह इशारा करती है कि वो अभी भी 70 साल के नौजवान है। तभी तो उनके स्पर्श को लोग तरसते हैं। जिसका ताजा उदाहरण दिखा स्टारडस्ट अवार्ड नाइट में। जहां बिग बी को उन्हें 'स्टार ऑफ़ द सेंचुरी' का अवार्ड दिया गया। जैसे ही अमिताभ स्टेज पर अवार्ड लेने पहुंचे। कार्यक्रम के होस्ट आयुष्मान खुराना ने उन्हें उनकी ही फिल्म के सुपरहिट सांग 'जुम्मा चुम्मा' पर डांस करने को कहा। जिसे अमिताभ साहब ने बड़े ही गर्मजोशी से स्वीकारा और जमकर अपने पुराने गीत पर ठुमके लगाये।

लेकिन उसके बाद अमिताभ ने जो किया वो काफी हैरतअंगेज था। मंच से अमिताभ ने कहा को इस समय बॉलीवुड की वो कौन सी हसीनाएं हैं जो कि मुझसे चुम्मा लेना चाहती हैं। थोडी़ ही देर में स्टेज पर प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु, विद्या बालन, अनु्ष्का शर्मा, फरहा खान पहुंच गयीं और सबके सामने अमिताभ ने सारी अभिनेत्रियों को गले लगाया और उनके गालों को चूमा।

खास बात यह रही है कि इस समारोह में अमिताभ की धर्मपत्नी जया बच्चन और उनकी तथाकथित प्रेमिका रेखा भी मौजूद थीं जिनके सामने अमिताभ ने बॉलीवुड बेब्स को अपने प्यार का निशाना बनाया।

इस मजेदार बात का उल्लेख खुद अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर किया है। अमिताभ ने लिखा कि यह सबकुछ काफी मजेदार था। उन्हें बहुत अच्छा लगा। वैसे मैं स्टारडस्ट को भी शुक्रिया देता हूं जिन्होंने मुझे 'स्टार ऑफ़ द सेंचुरी' के खिताब से नवाजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X