अमिताभ ने रेखा के सामने जोड़े हाथ और जया को किया लिप किस!

एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड के नये एक्टर्स को तगड़ी टक्कर देते हैं। आज भी निर्देशक अमिताभ को अपनी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर लेने के भी तैयार रहते हैं। ऐसे में यंगस्टर्स का अमिताभ से थोड़ा कॉम्पलेक्स फील करना बहुत ही जायज है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अब तो अमिताभ ने यंगस्टर्स को टक्कर देने के लिए पब्लिकली अपने प्यार का इजहार करना भी शुरु कर दिया है। लेकिन किसी यंग एक्ट्रेस से नहीं बल्कि अपनी ही पत्नी जया बच्चन से। यहां तक कि काफी समय बाद अमिताभ और उनकी पत्नी जया बच्चन को रेखा के साथ भी हंसते मुस्कुराते देखा गया। जया बच्चन तो रेखा के गले लगते भी देखी गयीं। हालांकि अमिताभ सिर्फ झुककर रेखा को नमस्कार ही कर पाए।

अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के चर्चे सालों पहले काफी हुए थे। लेकिन अमिताभ और जया की शादी के बाद इन चर्चों पर विराम लग गया। लेकिन अभी भी रेखा के शादी ना किया जाने के पीछे उनका अमिताभ बच्चन के प्रति प्यार ही वजह बताई जाती है। अमिताभ और रेखा को आज भी कई बार एक साथ देखा जाता है लेकिन कभी भी पब्लिकली अमिताभ रेखा को देखा जाना बहुत ही कम होता है। अमिताभ बच्चन और रेखा दोनों के एक साथ फिल्म करने की खबरें पिछले कुछ दिनों से आ रही थीं लेकिन इन खबरों पर ना ही अमिताभ और ना ही रेखा ने अपनी तरफ से कोई सहमति दी। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ आए और वहीं पर रेखा भी मौजूद थीं।

जया बच्चन ने जहां रेखा को गले से लगाया तो वहीं अमिताभ बच्चन ने झुककर रेखा को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इसके अलावा उसी अवॉर्ड फंक्शन में अमिताभ ने जया बच्चन को लिप किस भी किया वो भी पब्लिकली। ये देखकर सभी काफी हैरान रह गये। क्योंकि अमिताभ को इस तरह से अपने प्यार का इजहार करते किसी ने नहीं देखा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X