..................... Amitabh Bachchan to kickstart Jhund after Thugs of Hindostaan - Hindi Filmibeat

400 करोड़ के बाद सीधा 60 - 70 पर लुढ़के सुपरस्टार...बॉक्स ऑफिस पर BAD LUCK!

अमिताभ बच्चन आजकल काफी तेज़ी में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। फिल्म से 2018 के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स बनाने की उम्मीद की जा रही है। और ये अमिताभ बच्चन के करियर की भी सबसे बड़ी फिल्म होगी। हर लिहाज़ से।

इस फिल्म के बाद, अमिताभ बच्चन वापस, अपनी रूटीन बॉक्स ऑफिस फिल्मों पर आएंगे। जो दर्शकों को पसंद आती हैं पर बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार नहीं कर पाती हैं। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद, अमिताभ बच्चन झुंड की शूटिंग शुरू करेंगे।

amitabh-bachchan-kickstart-jhund-after-thugs-of-hindostaan

झुंड एक ऐसे आदमी की कहानी है जो मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चे जो झुंड में बस हर काम करते हैं, उन्हें जीवन में एक नई दिशा देता है। अमिताभ बच्चन ये काम बखूबी निभा सकते हैं।

लेकिन दिक्कत ये है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के 400 करोड़ के बाद, बिना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की फिल्म अमिताभ बच्चन को खलेगी ज़रूर। कहानी और स्टार वैल्यू से झुंड केवल 40 - 50 करोड़ की फिल्म है। बहुत उम्दा हुई तो हिंदी मीडियम की तरह 60 - 70 करोड़ तक की ही कमाई कर पाएगी। ना ज़्यादा, ना ही कम।

कुछ समय पहले एक अंग्रेज़ी पत्रिका से बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि मैं 74 साल का हूं और बॉक्स ऑफिस की चिंता करना मेरे बस की बात नहीं है। जिस उम्र में मैं हूं, मैं अपने दम पर कभी 100 करोड़ की फिल्म नहीं दे सकता

वैसे अमिताभ बच्चन ही नहीं बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स हैं जिनकी 100 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं हुई है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X