'कौन बनेगा करोड़पति' के डिजिटल ऑडिशन का तलहका, तोड़े सारे रिकॉर्ड, 3 करोड़ से ज्यादा एंट्री
अमिताभ बच्चन का लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति 12 जल्द ही दस्तक देने वाला है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस बार केबीसी का ऑडिशन डिजिटल हो गया है। कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन ने शुरू होने से पहले ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। ये रिकॉर्ड लॉकडाउन में शो जगत में सबसे बड़ा है। दरअसल इस सीजन के ऑडिशन ऑनलाइन हुए जिसमें 12 हजार लोगों ने भाग लिया। ये पहले के सीजन के मुकाबले चार गुना ज्यादा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के डिजिटल सेलेक्शन प्रोसेस में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार पहले की तुलना में प्रतिभागियों की भागीदारी चार गुना बढ़ किया। रिपोर्ट का दावा है कि सोनी लिव ऐप पर करीब तीन करोड़ लोगों ने ऑडिशन प्रोसेस में हिस्सा लिया। वहीं 12 हजार लोगों ने ऑडिशन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।


Click it and Unblock the Notifications