Pics: दुल्हन बनीं कैटरीना कैफ, पिता बन अमिताभ बच्चन ने किया कन्यादान- जानिए वायरल फोटोज का सच
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस जया बच्चन और कैटरीना कैफ की लेटेस्ट शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये सभी तस्वीरें शादी व मंडप की तस्वीरें हैं जिसमें कैटरीना कैफ दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं और अमिताभ बच्चन और जया बच्चन कन्यादान करते दिख रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई हकीकत है तो बता दें ये एक ज्वैलरी ऐड है।
इस ऐड में कैटरीना कैफ दुल्हन का लंहगा पहने और ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। वह इस लिबास में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एक दूसरी फोटो में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साउथ इंडियन स्टाइल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में ये इन तीनों के साथ साउथ एक्टर नागार्जुन अपने बेटे अक्किनेनी नागेश्वर राव भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये एक हरियाणा बेस्ड ज्वैलरी की ऐड है जिसमें इन सितारों ने शूट किया है।

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन ने तो आधिकारिक इंस्टाग्राम से इन तस्वीरों को पोस्ट किया है। जिसके बाद तो कई फैंस ने इस पोस्ट को शेयर किया।
कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म मार्च में रिलीज होगी। बता दें पहले ये फिल्म सलमान खान की फिल्म के साथ ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में अक्षय कुमार ने रिलीज डेट बदल दी थी।
अमिताभ बच्चन के करियर की बात करें तो वह 'चेहरे' और 'ब्रह्मास्त्र' जैसी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'झुंड' भी आने वाली है जिसका हाल में ही पहला पोस्टर रिलीज किया गया।


Click it and Unblock the Notifications