FINAL..आर बाल्कि की अगली फिल्म में अमिताभ और कंगना रानौत साथ में आएंगे नजर
निर्देशक आर बाल्की इन दिनों पैडमैन के प्रमोशन में व्यस्त है तो वहीं खबर है कि आर बाल्की की अगली फिल्म में अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत साथ में नजर आने वाली है। हालांकि कंगना रानौत इन दिनों अपनी फैमिली के साथ शिमला में है और अमिताभ बच्चन फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में बिजी है।
एक इंटरव्युव में पता चला कि दोनो आर बाल्की की एक फिल्म में साथ में नजर आएंगे। ये फिल्म अरुणिमा सिन्हा की बायोपिक होगी और कंगना ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर तुरंत हामी भी भर दी है।

इस फिल्म पर काम चालू करने की बात चल रही है। आर बाल्की इस फिल्म की स्क्रिप्ट तब तैयार कर लेगे जबतब तक कंगना अपनी फिल्म मणिकर्णिका को खत्म नहीं कर लेती है।
जैसे ही अमिताभ बच्चन और कंगना फ्री होगी इसकी प्री प्रोडक्शन शुरु कर दी जाएगी। ये भी पता चला है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन कंगना के मेंटॉर का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है।
एक सोर्स से ये भी पता चला है कि इस फिल्म की तैयारी करने के लिए कंगना रानौत को करीब 2 महीने लग सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











