RAJNIKANT..अभिनेता बनेगा राजनेता..रजनीकांत को बिग बी और कमल हासन ने दी बधाई
सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनीति में कदम रखकर सबको चौंका दिया है। इस सुपरस्टार ने अपनी खुद की पार्टी बनाने का फैसला कर लिया है। इसकी घोषणा भी रजनीकांत ने कर दी है और साथ ही कहा है कि वो एक आध्यात्मिक पार्टी का गठन करेगे और वैसी ही राजनीति करेगे।
आपको बता दें कि अगले विधानसभा चुनाव में रजनीकांत 234 सीटों से चुनाव लड़ेगे और अपना दमखम दिखाते हुए नजर आंएंगे। रजनीकांत के राजनीति में कदम रखते ही चारों तरफ से नेताओं और फिल्मा दुनिया के सितारो के शुभकामनाओं के संदेश आना शुरु हो गए है।

अधिकतर सितारों ने सोशल मीडिया में ट्वीट करके रजनीकांत के बेहतर राजनीतिक भविष्य की कामना का है। आपको बता दें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने भी रजनीकांत को इसकी ढेरों शुभकामनाएं दी है। कबीर बेदी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि तमिलनाडु में राजनीतिक सफाई के लिए महान कलाकार से महान उम्मीदें है। और सभी इनसे इसी तरह के काम करने की कामना करते है।


Click it and Unblock the Notifications