विद्या की कहानी में अपने सुर दिये 'पा' अमिताभ ने
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म कहानी में रविन्द्रनाथ टैगोर के गीत 'एकला चलो रे' को अपनी आवाज देने के बाद खुद को काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
आधी रात में घर वापस आने के बाद अमिताभ ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर रात के लिखते हैं कि 'अभी काम से वापस आया हूं, संगीत आपको समय का अहसास ही नहीं होने देता है।' फिल्म कहानी के लिए इस गाने को अपनी आवाज देकर खुद को काफी गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।
आपको बता दें कि निर्देशक सुजॉय घोष इस फिल्म के गीतों का एक वीडियो भी निकाल रहे हैं लेकिन इसमें अमिताभ नहीं होंगे। घोष कहते हैं कि वह अमिताभ से इस वीडियो का हिस्सा बनने के लिए कहकर उनके प्यार का फायदा नहीं उठाना चाहते थे।
नरिदेशक का कहना है कि हां, हमने एक म्यूजिक वीडियो के विषय में सोचा है लेकिन अमिताभ हमारे लिए पहले ही एक गीत में अपनी आवाज दे चुके हैं। वह बेहद ही उदार हैं। उनके प्यार का फायदा उठाना गलत है।
आपको बता दे कि इस फिल्म में विद्या बालन गर्भवती महिला की भूमिका में दिखाई देंगी जो अपने गुमशुदा पति की तलाश करने भारत आती है। यह फिल्म नौ मार्च को पर्दे पर रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications