अमिताभ के गाने की हो रही है प्रशंसा
बॉलीवुड सिनेमा जगत के शहंशाह माने जाने वाले अमिताभ बच्चन द्वारा फिल्म कहानी में रवींद्रसंगीत 'एकला चलो रे' गाए जाने पर अमिताभ की टैगोर के प्रशंसकों ने जमकर प्रशंसा की है।
रंवीद्रसंगीत की चर्चित गायिका प्रमिता मलिक ने कहा, वह बंगाली नहीं है और इसलिए उनका उच्चारण अलग होना स्वभावीक है। लेकिन उन्होंने ईमानदार पहल की है और गीत को पूरा सम्मान दिया है।
शास्त्रीय संगीत की गायिका और अमिताभ बच्चन की प्रशंसक इंद्राणी सेन ने कहा कि वह हमेशा से ही बिग बी की सुमधुर आवाज की दीवानी हैं।
इतना ही नहीं इंद्राणी ने कहा कि यदि आप उच्चारण की बात करें तो आशा भोसले ने भी खुद टैगोर के बहुत से ऐसे गीत गाए हैं जहां उच्चारण पूरी तरह से सही नहीं था। लेकिन इसके बाद भी उन गानों को लोगों ने पसंद किया और वो हिट भी हुए।


Click it and Unblock the Notifications