DHAMAKA: पहली बार इन दो सितारों के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन.. FINAL है!
अयान मुखर्जी की आने वाली सुपरहीरो फिल्म में रणबीर कपूर- आलिया भट्ट के साथ अब अमिताभ बच्चन भी दिखेंगे।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अगली फिल्म होगी.. ड्रैगन.. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में रणबीर कुछ सुपरपॉवर के साथ नजर आएंगे। अयान मुखर्जी ने कहा है कि रणबीर के पास कुछ आग से जुड़ी पॉवर होगी।
ऊफ्फ्फ.. 3 सालों का इंतजार बेकार.. क्या फिर नहीं हो पाएगी ये फिल्म रिलीज!
खैर, बता दें इस दिलचस्प फिल्म में रणबीर- आलिया के साथ साथ अब मेगास्टार अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ चुका है। फिल्म में बिग बी का रोल काफी अहम है, लिहाजा, उसे रिवील नहीं किया जाएगा। बता दें, फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।

बहरहाल, रणबीर पहले एक्टर नहीं हैं जो बॉलीवुड फिल्म में सुपरहीरो अवतार में नजर आएंगे। इससे पहले हमने शाहरूख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों को भी इस तरह देखा है। लिहाजा, अब इस फिल्म में हमें क्या नया मिलेगा, देखना दिलचस्प होगा।
यहां जानिए सुपरहीरो रणबीर कपूर को किन सितारों को देना होगा टक्कर-


Click it and Unblock the Notifications











