..................... Amitabh Bachchan Joins Forces With Tara Gaming Limited As Co-Founder of The Age of Bhaarat - Hindi Filmibeat

गेमिंग की दुनिया में Amitabh Bachchan की एंट्री, पुराने भारत का दिखाया जाएगा एक नया रूप

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब फिल्मों के बाद गेमिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। उन्होंने Tara Gaming Ltd. नाम की कंपनी के साथ बतौर Co-Founder कोलैब किया है। इस कंपनी में उनके साथ हैं मशहूर लेखक अमिश त्रिपाठी और गेमिंग इंडस्ट्री के एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ी नूरेदीन अबूद।

इस टीम का मकसद है भारतीय कहानियों को अब गेम के जरिए दुनियाभर के लोगों तक पहुंचाना। इसी सोच के साथ इन्होंने एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया है - 'The Age of Bhaarat', जो कि एक हाई-क्वालिटी एक्शन-एडवेंचर गेम है।

गेम में दिखेगा पुराने भारत का नया रूप

'The Age of Bhaarat' गेम PC और कंसोल्स (PlayStation, Xbox जैसे) पर चलेगा और इसमें भारत की पुरानी कहानियों, महाकाव्यों और परंपराओं को एक शानदार और रोमांचक अंदाज में दिखाया जाएगा। गेम का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसमें सुंदर पहाड़, अलग तरह के जीव-जंतु, दमदार योद्धा और अलग तरह की कहानियां देखने को मिलती हैं।

इस गेम के जरिए Tara Gaming का मकसद है कि भारत को ग्लोबल गेमिंग मैप पर लाया जाए। भारत में कहानियों की कोई कमी नहीं है, लेकिन गेमिंग की दुनिया में भारत की मौजूदगी अब तक बहुत कम रही है। अब इस गेम के जरिए इस कहानी को बदला जाएगा।

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?

अमिताभ बच्चन ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जताई। उन्होंने कहा- 'मैं हमेशा से अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं और Tara Gaming से जुड़कर अब गेमिंग में भी यही कर रहा हूं। भारत में बहुत सारी ताकतवर कहानियां हैं, जिन्हें हम अब पूरी दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। गेमिंग आज की पीढ़ी के लिए कहानियां बताने का नया तरीका बन चुका है और मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं।'

Tara Gaming के बाकी पार्टनर्स ने क्या कहा?

नूरेदीन अबूद ने कहा कि अमिताभ बच्चन का एक्सपीरिएंस और भारतीय संस्कृति की समझ इस गेम को खास बनाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रेलर में जो दिखा ये सिर्फ एक शुरुआत है, असली मजा तो गेम खेलने में आएगा।

अमिश त्रिपाठी ने कहा- "अमिताभ बच्चन की मौजूदगी से हमारे प्रोजेक्ट को एक नई ताकत मिली है। हम भारतीय इतिहास और कहानियों को एक स्टाइलिश और मॉडर्न अंदाज में दुनिया के सामने लाना चाहते हैं।"

भारत का पहला बड़ा AAA गेम

आपको बता दें, 'The Age of Bhaarat' भारत का पहला ऐसा बड़ा गेम है जिसे ग्लोबली टक्कर देने के लिए बनाया जा रहा है। इसमें कहानी, एक्शन, कल्चर और ग्राफिक्स का ऐसा मेल है जो पहले कभी नहीं देखा गया। अगर आप गेमिंग पसंद करते हैं और भारतीय इतिहास में दिलचस्पी रखते हैं, तो ये गेम आपके लिए जरूर खास होने वाला है।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X