अमिताभ बच्‍चन भी ट्विटर से जुड़े

Amitabh bachchan
जहां आज हर बड़ा सेलिब्रेटी सोशल वेबसाइट ट्विटर से जुड़ रहा है तो मेगा स्टर अमिताभ बच्चन इसके मोहपाश से कैसे पीछे रह सकते थे। सो उन्होंने भी ट्विटर पर अपना खाता खोल दिया है। जिस बात की पुष्टि खुद उनके शाहबजादे जूनियर बच्चन अभिषेक ने की है ।

हालांकि अमिताभ के इस कदम के पीछे अभिषेक का ही हाथ है जो पिछले दो सालों से लगातार अमिताभ को टि्वटर पर आने के लिए फोर्स कर रहे थे । उन्होंने ट्विटर पर अपने पिता का स्वागत पूरे फिल्मी अंदाज में यानी 'वेलकम पा' करके किया है। जिसके बाद कई फिल्मी हस्तियों ने अमिताभ को इस बात की बधाई दी है। जिसमें कई नामी गिरामी नाम शामिल है जैसे संगीतकार विशाल दादलानी और प्रीतिश नंदी।

देखें : रावण की तस्वीरें

अमिताभ ने अपना पहला संदेश अपने बेटे अभिषेक को ही लिखा जिसमें उन्होंने अपने आप को टि्वटर से जुड़ने की जानकारी दी। इय खबर की पुष्टि होते ही अमिताभ को बधाई देने का तांता ही लग गया । अमिताभ की ख्याति से हर कोई परिचित है , उनकी एक झलक पाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते ।

ऐसे में बीग बी का ट्विटर पर आना उनके प्रशंसकों के लिए एक सौगात से कम नहीं है। आपको बता दें अमिताभ ने मंगलवार सुबह ट्विटर से नाता जोड़ा था और मंगलवार बारह बजे तक उनसे 6,257 प्रशंसक जुड़ चुके थे और फिलहाल यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X