अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड'- साथ आएंगे सैराट सुपरस्टार्स- धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू
अमिताभ बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म 'झुंड' की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं नागराज मंजुले, जिन्होंने इससे पहले मराठी फिल्म 'सैराट' का निर्देशन किया था और पॉपुलैरिटी पाई थी। यह नागराज की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। वहीं, सिर्फ निर्देशक ही नहीं.. बल्कि इस फिल्म में सैराट फेम स्टार्स रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर भी नजर आएंगे।
सैराट में आर्ची और पर्श्या का किरदार निभाने वाले ये दो स्टार्स रातों रात सबके चहेते बन गए थे। सैराट 100 करोड़ कमाने वाली पहली मराठी फिल्म बनी और रिंकू- आकाश सुपरस्टार्स। लंबे समय से इनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार किया जा रहा था। आकाश ठोसर को हमने Lust Stories में भी देखा था।

बहरहाल, झुंड की बात करें तो यह फिल्म विजय बरसे के जीवन पर आधारित होगी, जो गली-मोहल्ले के लड़कों की जुटा कर उनकी एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका में होंगे, जो अपने मोहल्ले के बच्चों को फुलबॉल के लिए तैयार करते हैं। रिंकू और आकाश भी फिल्म में फुलबॉल खेलते नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग भी नागपुर में शुरु हो चुकी है। झुंड का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज, टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले सविता राज हीरेमठ, मंजुले और तांडव फिल्म एंटरटेंमेंट लिमिटेड कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












