10 साल बाद फिर साथ जया-अमिताभ

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर जानकारी दी है कि वह और उनकी पत्नी टाटा समूह के तनिष्क आभूषणों के विज्ञापन में नजर आएंगे। अमिताभ ने कहा कि उन्होंने और जया ने साथ में इन विज्ञापनों की शूटिंग की है। यह जोड़ी अंतिम बार फिल्मकार करन जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' (2001) में एकसाथ नजर आई थी। इस फिल्म में ऋतिक रौशन, शाहरुख खान, करीना कपूर और काजोल ने भी अभिनय किया था।
अमिताभ और जया से पहले उनके बेटे-बहू अभिषेक-ऐश्वर्या लक्स साबुन के लिए साथ में विज्ञापन कर चुके हैं। अजय देवगन और काजोल भी वर्लपूल के विज्ञापन में साथ दिखे थे। शाहरुख और गौरी खान डीडेकॉर के विज्ञापन में तो सैफ अली खान व करीना कपूर एयरटेल के विज्ञापनों में साथ दिखे।


Click it and Unblock the Notifications











