पर्दे पर दिखेगी अमिताभ-जया बच्चन की प्रेम कहानी
अमिताभ और जया बच्चन को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। बॉलीवुड के निर्देशक सुजीत सरकार बच्चन दंपती को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। आखिरी बार यह जोड़ी करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में साथ नजर आई थी।
प्रेम कथा पर आधारित अपनी फिल्म के बारे में सुजीत का कहना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है, बस समय के साथ उसका तरीका बदल जाता है। गौरतलब है कि वह अमिताभ के साथ फिल्म जॉनी मस्ताना भी बना चुके है जो अ ब तक रिलीज नहीं हो सकी है।
लेकिन इसके बाद भी वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि इस जोड़ी ने 35 साल साथ में बिताए हैं और लगभग इतने ही साल इंडस्ट्री में भी। उनका तालमेल जबरदस्त है, ऐसे में दोनों को एक साथ लेकर फिल्म बनाना खुशी की बात है।
आपको बता दें कि इसके अलावा बिग बी और जया की जोड़ी भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में भी साथ ही काम कर रही है। मेकअप मैन दीपक सावंत की इस फिल्म की एक दिन की शूटिंग भी हो चुकी है। इसी फिल्म के सेट पर ही बिगबी के पेट में दर्द उठा था और उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था फिर सर्जरी करानी पड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications