अमिताभ बच्चन की दरियादिली, 360 कर्जदार किसानों को 2.03 करोड़, 44 शहीदों के परिवार को 2.20 दिए
महानायक अमिताभ बच्चन ने केरल के बाढ़ पीडितो की मदद के लिए काफी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया था और अब एक बार फिर से उनका अच्छी किरदार सामने आया है। दरअसल बिग बी अब किसानों और शहीद सैनिकों के लिए सामने आएं हैं और उनका ऐलान था कि वो 200 किसानों का करोड़ का लोन चुकाएंगे और शहीद सैनिकों के परिवार को भी रुपए के साथ मदद देंगे। उन्होने जो वादा किया था उससे ज्यादा किसानों को उन्होने राहत दी है। बता दें कि उन्होने इस वादे को हाल ही में पूरा कर दिया है और उनके साथ जया बच्चन भी नजर आ रही है।
ये फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। अमिताभ बच्चन ने करीब 2.03 करोड़ रुपए 360 किसानों को दिए है जिससे उनके कर्ज माफ हो सके है ओर वो आत्म हत्या करना बंद कर दें।

इसके अलावा उन्होने 44 शहीदों के परिवारों के लिए 2.20 करोड़ रुपए का दान दिया है जिसमें 114 लोग इसका लाभ उठाएंगे और इस पैसे का 60 प्रतिशत हिस्सा उनकी विधवाओं को जाएगा जिनकी संख्या 20 प्रतिशत है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन इस बात से काफी ज्यादा दुखी थे कि किसान लगातार खुदकुशी कर रहे है। अभिनेता ने इसके पीछे की एक असली कहानी बताई थी जो कि काफी दुखभरी है..यही कारण है कि वो ये कदम उठा रहे है।
उनका कहना है कि वो एक बार आंध्रप्रदेश के विजाग में किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उनको पता चला कि वहां किसान मात्र 30 से 40 हजार रुपए के कर्ज के चलते आत्महत्या कर रहे है।
इसके बाद उनको काफी दुख हुआ था और उन्होने करीब 50 किसानों का कर्ज दिया था। इस बार उन्होने करीब 200 किसानों का कर्ज देने का फैसला किया है। अभिनेता इस समय ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग कर रहे है और साथ ही कौन बनेगा करोड़पति को लेकर चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications

