अमिताभ के पास पत्नी जया से अधिक जेवरात

जया बच्चन ने समाजवादी पार्टी के उ मीदवार के रुप में यहां नामांकन पत्र दाखिल किया है। दाखिल शपथपत्र के अनुसार बच्चन द पत्ति के पास तीन अरब 43 करोड़ 70 लाख 37 हजार 334 रुपये की चल स पत्ति है जबकि 150 करोड़ रुपये की अचल स पत्ति है। चल स पत्तियों में अमिताभ बच्चन के पास तीन अरब 61 लाख 7 हजार 311 रुपये की स पत्ति है जबकि जया बच्चन 43 करोड़ नौ लाख 30 हजार तेईस रुपये की चल संपत्तियों की मालकिन हैं। अमिताभ बच्चन के पास एक अरब एक करोड़ 60 लाख की अचल स पत्ति है जबकि उनकी पत्नी 48 करोड़ 56 लाख रुपये की अचल स पत्ति की मालकिन हैं।
जया बच्चन ने अपने पास 94246 रुपये और अपने पति के पास एक लाख सात हजार बानबे रुपये नकदी दिखायी है। जबकि बैंकों में सावधि जमा आदि के रुप में अमिताभ बच्चन के नाम 96 करोड़ तीन लाख 51 हजार 572 रुपये जमा है। जया बच्चन के नाम तीन करोड़ 97 लाख 12 हजार 952 रुपये जमा है। अमिताभ बच्चन के पास छह करोड़ 32 लाख 26 हजार 554 रुपये की कीमत वाली लग्जरी कारें हैं जबकि श्रीमती बच्चन के नाम 38 लाख 85 हजार 612 रुपये की लागत वाली कारें हैं। बच्चन द पत्ति के पास अचल स पत्तियों की भी कोई कमी नहीं है। इनके पास कृषि योग्य, गैर कृषि योग्य, कामॢशयल बिङ्क्षल्डग, आवासीय बिङ्क्षल्डग भी है जिसकी कीमत डेढ़ सौ करोड़ रुपये है। बच्चन द पत्ति के पास यूपी के बाराबंकी जिले के फतेहपुर तहसील के दौलतपुर गांव में और लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के मुज फरनगर गांव में कृषि योग्य भूमि है। अमिताभ बच्चन के पास कामॢशयल बिल्डिंग भी है जिनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बतायी गयी है।


Click it and Unblock the Notifications











