जींस के बाद अब अमिताभ की जैकेट हुई नीलाम

कुछ समय पहले ही अमिताभ ने ट्विटर पर अपने ट्वीट के जरिये बताया कि उनकी जैकेट सबसे ज्यादा महंगी बिकी। उन्होने लिखा जो जैकेट मैंने पहनी थी वो भी नीलाम हुई.. और उसने सबसे ज्यादा पैसे इकट्ठा किये। इतनी महंगी बिकने की एक वजह मेरा परफ्यूम भी थो जो उसपर लगा था। हा हा हा।
अमिताभ ने कल ट्वीट किया था कि "आज रात महिलाओं के हित और उनके अधिकारों के लिए एक संस्था चंदा इकट्ठा करेगी। यह संस्था महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करती है।"
अमिताभ ने कुछ ही दिनों पहले अपनी पुरानी जींस भी एक संस्था को नीलामी में शामिल करने के लिए दी थी। वो संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करती है। इस संस्था द्वारा रखी गई नीलामी में सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोन ने भी अपनी जींस शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications