अमिताभ का फेवरेट टीवी सीरियल 'बडे़ अच्छे लगते हैं'!
अमिताभ बच्चन जो कि जल्द ही सोनी टीवी पर अपने पहले फिक्शन सीरियल के साथ आ रहे हैं का कहना है कि उनका फेवरेट टीवी शो है बड़े अच्छे लगते हैं। सोनी टीवी के साथ अमिताभ बच्चन का रिश्ता काफी पुराना है। अमिताभ बच्चन ने सोनी टीवी के साथ कौन बनेगा करोड़पति जैसा हिट शो भी किया है जिसके जरिये टीवी को उन्होंने आम जनता के लिए और भी रोचक और महत्वपूर्ण बना दिया। सोनी टीवी के इस फिक्शन शो को डायरेक्ट करेंगे बॉलीवुड के जाने माने निर्दे्शक अनुराग कश्यप।
अनुराग कश्यप ने कहा कि अमिताभ बच्चन काफी डिमांडिग हैं वो शो के दौरान काफी प्रश्न पूछते हैं। अनुराग कश्यप ने इस शो के बारे में अनाउंसमेंट के लिये रखी गयी प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा अमिताभ बच्चन काफी डिमांडिग हैं। लेकिन अच्छे मायने में। वो काफी प्रश्न पूछते हैं। अनुराग कश्यप और अमिताभ बच्चन ने इससे पहले फिल्म बॉम्बे टॉकीज में भी कुछ सीन साथ में शूट किये थे। और इस टीवी शो के लिए तो अमिताभ और अनुराग ने अभी तक पूरे 6 महीने साथ में बैठकर प्लानिंग की है।
अनुराग और अमिताभ को एक साथ काम करने में काफी मजा आ रहा है ऐसा खुद अनुराग कश्यप और अमिताभ बच्चन ने कहा। अमिताभ बच्चन ने कहा कि अनुराग एक बेहतरीन निर्देशक हैं और उनके साथ काम करना काफी रोचक रहा। देखिये कैसा रहा ये इवेंट।


Click it and Unblock the Notifications