70 साल की उम्र में भी सबसे सेक्सी-स्टाइलिश मैन अमिताभ
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन केवल पर्दे के शहंशाह नहीं बल्कि उनकी स्टाइल के आगे भी लोग पानी भरते हैं। तभी तो आज की पीढ़ी भी उन्हें स्टाइलिश आईक़न मानती है।
बॉलीवुड के चढ़ते सूरज रणवीर सिंह ने एक फैशन शो में कहा कि उनकी नजर में बिग बी बॉलीवुड के बेस्ट स्टाइलिश मैन है। पिछले चालीस सालों से फिल्मी पर्दे पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन ने हर पीढी को अपना मुरीद बनाया है जिसके पीछे बड़ा कारण उनका ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल है।
रणवीर सिंह का समर्थन मिस एशिया पैसिफिक रह चुकी दिया मिर्जा ने भी किया। दिया ने कहा कि अमिताभ बच्चन एक संपूर्ण किताब है जिनमें अभिनय के साथ फैशन के पन्ने भी जुड़े हुए हैं तो वहीं आज की तारिका आलिया भट्ट भी अमिताभ बच्चन को सेक्सी मैन मानती है।
OMG: बिकनी पहनकर यह क्या कर रही है आलिया भट्ट
आलिया की बातें यह बताने के लिए काफी हैं कि अमिताभ बच्चन आज सत्तर बरस की उम्र में भी लोगों को आकर्षित करते हैं जिसमें केवल उनके समकालीन लोग ही नहीं बल्कि आज की नौजवान पीढ़ी भी शामिल है जो कि एक बड़ी बात है।
आलिया ने यह भी कहा कि अमिताभ बच्चन के आगे आज भी बॉलीवुड का कोई हीरो नहीं है जो उन्हें टक्कर दे सके। आलिया ने हंसते हुए कहा कि अमिताभ बेस्टम बेस्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications
