..................... Amitabh Bachchan is suffering from cough and cold, अमिताभ बच्‍चन की तबियत बिगड़ी - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्‍चन की तबियत बिगड़ी, घबराइए नहीं अब ठीक हैं

amitabh bachchan
मुंबई। बॉलीबुड के मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन सर्दी और जुकाम से पीडि़त हैं और वो चिकित्‍सकों से अपना इलाज करवा रहे हैं। इस बारें में अभिनेता ने अपने ब्‍लॉग पर जानकारी देते हुए लिखा है कि पिछली रात मेरे लिए काफी मुश्किल थी और खांसते समय मेरे फेफड़ो और पेट में दर्द भी हुआ।

हालांकि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है वह लगातार डॉक्‍टरों की निगरानी में हैं और एन्‍टीबायोटिक दवाएं और सीरप ले रहे हैं। अमिताभ ने अपनी बीमारी के बारे में लिखा कि प्रत्‍येक ब्‍यक्ति के पास अपनी बीमारी से बचने का एक फार्मूला होता है जिसे सोंच समझकर ही इस्‍तेमाल करना चाहिए।

इससे पहले फरवरी में अमिताभ के पेट का आपरेशन भी हो चुका है। तबसे वह लगातार डॉक्‍टरों के संपर्क में हैं।

अमिताभ पहले भी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का सामना करते रहे हैं। पिछले दिनों इसी कारण से वह लीलावती अस्‍पताल में भी भर्ती हुए थे। अमिताभ 69 वर्ष के हो चुके हैं। वह व्‍यावसायिक मामलों में किसी युवा स्‍टार जितने ही व्‍यस्‍त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X