तीन महीने ससुराल में रहेंगे जमाई बाबू अमिताभ
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कल यानी 14 फरवरी को प्रकाश झा निर्मित फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग के लिए झीलों के शहर और अपने ससुराल भोपाल पहुंचे हैं । फिल्म में अन्ना हजारे बनें अमिताभ बच्चन पूरे तीन महीने भोपाल में रहेंगे।
जहां अमिताभ के साथ पूरा परिवार भोपाल पहुंचा हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म सत्याग्रह के कलाकार करीना कपूर और अजय देवगन भी भोपाल पहुंचे हैं। फिल्म लोकपाल को लेकर हुए अन्ना हजारे के आंदोलन पर आधारित है। अजय देवगन फिल्म में अरविंद केजरीवाल का रोल कर रहे हैं तो वहीं करीना कपूर मीडियाकर्मी बनी हैं।
हमेशा की तरह अमिताभ का भोपाल वासियों ने भव्य और दिल से स्वागत किया। उनकी एक झलक पाने को बेताब भोपाल वासी सुबह से ही एयरपोर्ट के चारों एक ओर एकत्रित थे. जिन्हें बिग बी ने बिल्कुल निराश नहीं किया बल्कि सबको हाथ हिलाकर और मुस्कुराकर अपना अभिवादन दिया।
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन का ससुराल यानी की जया बच्चन का घर भोपाल में हैं। जया बच्चन की मम्मी इंदिरा भादुड़ी यहां श्यामला हिल्स इलाके में अंसल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहती हैं।इन्ही से मिलने के लिए जया, ऐश्वर्या, अभिषेक औऱ बेबी आराध्या पहुंचे हैं। भोपाल एयरपोर्ट को देखकर अमिताभ बच्चन इस कदर गदगद हुए कि उन्होंने इसे 'स्पेस क्राफ्ट' की संज्ञा दे डाली। अमिताभ बच्चन भोपाल हावईअड्डे की खुलकर तारीफ अपने ब्लॉग में की है।


Click it and Unblock the Notifications












