एक सुपरस्टार...एक धमाकेदार किरदार और सब होंगे धराशाई!
वो समय तो सबको याद ही होगा जब अमिताभ बच्चन ने एक 10 साल के बच्चे का किरदार निभा कर हर सुपरस्टार को धराशाई कर दिया था। वो समय फिर से जल्द ही लौटने वाला है। दरअसल, अमिताभ बच्चन, एक बार फिर हटके किरदार करने वाले हैं।
इस बार ये किरदार है 102 साल के आदमी का। अमिताभ बच्चन इस बार 102 नॉट आउट नाम की फिल्म में काम करने जा रहे हैं जिसे ओह माय गॉड डायरेक्टर उमेश शुक्ला डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन सबसे बूढ़े आदमी होने का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।
["इस देश में केवल एक ही सुपरस्टार है" - अक्षय कुमार]
फिल्म कॉमेडी होगी और एक फैमिली ड्रामा होगी जिसमें अमिताभ बच्चन के बेटे का किरदार निभाएंगे परेश रावल। है ना दिलचस्प? अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही आपके जेहन में कुछ किरदार ज़रूर आते होंगे।
["शाहरूख मेगास्टार है - सलमान सुपरस्टार...पर अब बहुत डरता हूं!"]
दीवार का विजय जिसके पास गाड़ी, बंगला और शोहरत थी, चुपके चुपके का परिमल जो पूरी फिल्म यह समझाने में लगा देता है कि मैं मैं हूं पर मैं वो नहीं जो मैं हूं, अभिमान का उभरता गायक हो या कभी कभी का शायर, हम का ज़िम्मेदार भाई या सत्ते पे सत्ता का अल्हड़ भाई।
यहां देखिए अमिताभ बच्चन के 10 सबसे जुदा रंग -


Click it and Unblock the Notifications











