छोटी सी बात..और अमिताभ को उनकी एक फैन ने किया दुखी!

[बॉलीवुड न्यूज] बिग बी बॉलीवुड के उन एक्टरों में से हैं, जो अपने फैंस से जुड़े रहने पर विश्वास रखते हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया से अपने प्रशंसकों से जुड़े हैं। लेकिन अगर कोई उनके इस कदम को झूठा या दिखावा कहे तो.... जी हां, बिग बी की एक फैन ने कुछ ऐसा ही कहा है, जिससे वो दुखी हैं।

amitabh bachchan

अमिताभ बच्चन अपनी एक युवा प्रशंसक की ओर से यह कहे जाने से बेहद दुखी हैं कि उनका अपने प्रशंसकों के संपर्क में रहने का दावा झूठा है। दरअसल, बात सिर्फ इतनी थी कि बिग बी ने अपने उस फैन को जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी।

आपको बता दें, अमिताभ ने अपने सभी फॉलोअर्स को उनके जन्मदिन पर बधाई देने या फोन करने का एक कार्यक्रम तय किया हुआ है, जिसका वह हमेशा ही पालन करते आए हैं। लेकिन वह अपनी एक युवा प्रशंसक को जन्मदिन की बधाई देना भूल गए, जिसका वह बुरा मान गईं।

इसी घटना पर अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट कॉम' पर लिखा, 'अमिता खफा है कि मैंने उसे उसके 15वें जन्मदिन पर बधाई नहीं दी। मेरी ओर से क्षमा याचना। उसने ट्विटर पर कहा कि शुभकामनाओं में निहित मेरी भावनाएं झूठी या दिखावटी हैं।'

उन्होंने लिखा, "मैं कह सकता हूं कि मैं जिनको फॉलो करता हूं, वो कभी मेरी फ्रेंड लिस्ट से डिलीट नहीं होंगे। अगर दूसरे की ऐसा करने की इच्छा है, तो मैं रोकने वाला कौन होता हूं।'

इतना ही नहीं, बिग बी फिर अमिता (उनकी फैन) को ट्विटर पर बर्थडे विश भी किया। बहरहाल, इस खबर को जानकर उम्मीद है अमिताभ बच्चन के लिए आपके दिल में प्यार और बढ़ गया होगा।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X