..................... Amitabh Bachchan is out of IIFA, why, not clear? | आईफा से क्यूं निकाले गए अमिताभ? - Hindi Filmibeat

आईफा से क्यूं निकाले गए अमिताभ?

By Jaya Nigam

IIFA
बॉलीवुड का आइफा समारोह और अमिताभ का अटूट रिश्ता पिछले ही साल दरक गया था। आइफा और अमिताभ का रिश्ता पिछले दस साल पुराना है। आइफा के ब्रैंड एंबैस्डर अमिताभ बच्चन पिछले साल जून महीने में श्रीलंका में आयोजित आइफा एवॉर्ड्स में शामिल नहीं हुए थे।

उन्होने समारोह में शामिल होने का कोई स्पष्ट कारण भी नहीं दिया था। इस बार आइफा के आयोजकों ने भी अमिताभ के साथ वैसा ही किया है। पिछली बार आइफा एवॉर्ड्स बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने होस्ट किया था और बॉलीवुड परिवार को उनकी मेहमाननवाजी में अमिताभ की याद बराबर आती रही।

इस बार आइफा एवॉर्ड्स के आयोजकों ने आमिताभ बच्चन के साथ ही ब्रैंड अंबैस्डर की परंपरा को भी आइफा एवॉर्ड्स से अलविदा कह दिया। उन्होने इसका कारण भी दिया है कि हम अमिताभ का बेहद सम्मान करते हैं इसलिए हमने उनकी जगह किसी दूसरे को देने के बजाय ये पद ही खत्म कर दिया।

आयोजकों ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि इस निर्णय के पीछे कारण क्या रहे। लेकिन ये तो तय है कि जिस तरह अमिताभ ने पिछली बार आइफा समारोह में ना जाने के स्पष्ट कारण नहीं बताए थे, ठीक उसी तरह इस बार आइफा आयोजकों ने भी उन्हे बाहर निकालने का कारण देना उचित नहीं समझा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X