गांधी परिवार से अब भी है दोस्ती: अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan
बैंगलोर। एक समय था जब राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन एक साथ बैठकर शाम की चाय पिया करते थे। राजीव के हर राज के राजदार थे अमिताभ। लेकिन एक समय ऐसा आया कि गांधी परिवार का नाम लेने से भी बिग बी कतराने लगे। बोफोर्स कांड के बाद से गांधी और बच्चन फैमिली के बीच की दोस्ती लगभग खत्म सी हो गई और कहा जाने लगा कि दोनों के मन में एक दूसरे के लिए गुस्सा और नफरत के सिवाय कुछ नहीं बचा है। लेकिन इन बातों को दरकिनार करते हुए अमिताभ ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें गांधी फैमिली से कोई गिला-शिकवा नहीं है और आज भी वो गांधी फैमिली की इज्जत करते हैं।

अमिताभ ने कहा "मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को ये बताने के लिए रोज मिलना चाहिए कि वो मेरे दोस्त हैं। हमने बहुत समय साथ गुजारा है। किसी रिलेशनशिप में ये चीजें मायने नहीं रखती हैं। मेरे दिमाग में उन्हें लेकर कोई गिला नहीं है और हम आज भी दोस्त हैं। मैं आज भी गांधी फैमिली का सम्मान करता हूं।"

गांधी परिवार के बारे में बात करते हुए जब अमिताभ को अपनी जिंदगी का वो पहलू याद आया जब उनके पास कोई फिल्म नहीं थी और उनकी फैमिली की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई थी। तो उनकी आंखे भर आईं और उन्होने कहा "मैं सड़को पर चलता था या शूटिंग करता था तो लोग मुझे गालियां देते थे। वो मुझे गद्दार कहते थे। हम ने ये सब कुछ सहा और मैं वो सब कुछ सह सका क्योंकि मेरा परिवार मेरे साथ था। हम उस स्थिति से तब बाहर निकले जब रॉयल कोर्ट ऑफ लंदन ने हमारे हक में फैसला दिया। उन्होने कहा कि ये एक बंद चैप्टर है और इस कोर्ट के बाहर ही सैटल कर लिया जाए।"

अमिताभ ने कहा कि इतिहास के पन्नों पर कुछ पंक्तियां बदलने के सिवा इस बात से कुछ भी नहीं बदलेगा। मैं एक आम आदमी हूं। इसने पूरे देश का पॉलीटिकल सिनेरियो ही बदल दिया था। अमिताभ ने सोनी टीवी पर आने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति के बारे में बताते हुए कहा कि केबीसी की अपार सफलता के बावजूद आज भी नाकामयाबी का डर उन्हें सताता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X