जवानी के दिनों की फिर से याद कर रहे हैं बिग बी
मुंबई। महान अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' के लिए महबूब स्टूडियों में शूटिंग कर रहे हैं, वहीं पर शाहरूख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग भी चल रही है। अमिताभ ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरे पुराने दिन वापस आ गये हों, जब एक ही जगह पर कई कई फिल्मों की शूटिंग चला करती थी।
उन्होने लिखा कि मैं भूतनाथ की शूटिंग महबूब स्टूडियो में कर रहा हूं और बोमन ईरानी, शाहरूख खान, अभिषेक बच्चन और फराह खान के साथ शूटिंग कर रहे हैं। मैंने खुले में सभी के साथ दोपहर का भोजन किया, शाहरूख के साथ गपशप भी की।
गौर हो कि सन 2008 में आयी फिल्म 'भूतनाथ' के सीक्वेल 'भूतनाथ रिटर्न्स' की शूटिंग हो रही है। वहीं फराह खान अपनी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए भी शूट कर रही हैं।
फराह की इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग विदेश में भी हो चुकी है। जिसमें शाहरूख खान, अभिषेक बच्चन और सोनू सूद मुख्य किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












