अमिताभ बच्चन हुए रणबीर के टैलेंट के कायल, कहा - चार गुना मेहनत लग जाती है
अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर आजकल, अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं और इस दौरान अमिताभ बच्चन ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वो रणबीर के साथ परफॉर्म करते नज़र आ रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने तस्वीर के साथ लिखा, सुबह 6 बजे से रिहर्सल चालू है, मेरे फेवरिट के साथ। इसके टैलेंट को मैच करने के लिए मुझे चार कुर्सियां लगती हैं।

दरअसल, तस्वीर में रणबीर कपूर, दो कुर्सियों पर एक साथ बैठे हैं वहीं अमिताभ बच्चन, चार कुर्सियों पर बैठे हैं। और इसलिए उन्होंने इसे बड़ी खूबसूरती से रणबीर के टैलेंट के साथ जोड़ दिया।
फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस की जा चुकी है और अब तेज़ी से फिल्म का का पूरा किया जा रहा है। ये फिल्म, तीन फिल्मों की एक सीरीज़ है जिसे धर्मा प्रोडक्शन्स प्रोड्यूस कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications