अभिषेक बच्चन का तगड़ा रिकॅार्ड, चौड़ा हुआ अमिताभ बच्चन का सीना, बोला-बेटा पिता के जूते पहनने लगा

अमिताभ बच्चन उन स्टार्स में से हैं जो कि सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव होते हैं। फैंस के साथ वह कई दफा अपने करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्हें खुद के पिता होने पर अभिमान हो रहा है। इसके पीछे की वजह हैं अभिषेक बच्चन। आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन की बैक टू बैक कई फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं।

कोरोना लॅाकडाउन के दौरान अभिषेक का करियर चमका है। उनकी फिल्मों की गाड़ी को रफ्तार और सराहना मिलनी शुरू हो गई है। हाल ही में अभिषेक बच्चन की द बिग बुल रिलीज हुई। इस बार फिल्म की कहानी के साथ अभिषेक की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है।

Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan

ऐसे में भला पिता अमिताभ बच्चन कैसे पीछे रहते, जब अभिषेक बच्चन की फिल्म ने एक नया रिकॅार्ड कायम किया तो ऐसे में बेटे की सफलता पर पिता को गर्व होना ही था। अपनी इसी खुशी को अमिताभ और अभिषेक ने सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।

अभिषेक बच्चन ने लिखा ये खास

अभिषेक बच्चन ने लिखा ये खास

अभिषेक बच्चन ने बिग बुल की सफलता को जाहिर करते हुए लिखा कि मैंने कहा बड़ा सोचा और आपने द बिग बुल को सबसे बड़ा धमाका बना दिया। द बिग बुल इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

अमिताभ ने लिखा पिता का गर्व

अमिताभ ने लिखा पिता का गर्व

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि वेल डन दोस्त, एक पिता का गर्व। जब बेटा पिता के जूते पहनने लगता है तो वो बेटा नहीं रह जाता। वो आपका दोस्त बन जाता है। इसलिए वेलडन बडी।

अब वो मेर हाथ पकड़कर रास्ता दिखाता है

अब वो मेर हाथ पकड़कर रास्ता दिखाता है

कुछ समय पहले अभिषेक के जन्मदिन पर अमिताभ ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा था कि मैंने एक बार उसको हाथ पकड़कर रास्ता दिखाया था,अब वो मुझे मेरा हाथ पकड़कर रास्ता दिखाता है।

अभिषेक की फिल्मों क प्रमोशन

अभिषेक की फिल्मों क प्रमोशन

अभिषेक बच्चन की फिल्मों का प्रमोशन भी अमिताभ कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का पोस्टर साझा करते हुए लिखा था कि.. 'दसवीं' शूट कल से शुरु हो चुका है।

अभिषेक ने शेयर की थी पिता की तस्वीर

अभिषेक ने शेयर की थी पिता की तस्वीर

अभिषेक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी समय पहले पिताअमिताभ बच्चन की लगभग 75 साल पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन 2 - 3 साल की उम्र के हैं।

पिता के नाम का दबाव

पिता के नाम का दबाव

बता दें कि अभिषेक बच्चन ने रिफ्यूजी के साथ साल 2000 में अपना फिल्म डेब्यू किया। तब से लेकर आकर अमिताभ बच्चन का बेटा होने का दबाव उन पर बना ही रहता है।

अभिषेक बच्चन का करियर

अभिषेक बच्चन का करियर

अभिषेक बच्चन के खाते में कुछ बेहतरीन फिल्में भी हैं जो कि उनकी अदायगी के लिए जानी जाती है। गुरू, दोस्ताना और पा के साथ मनमर्जियां भी इसमें शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X