Exclusive: शायद इसलिए अमिताभ..बिग भी हैं..

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस की भावनाओं का ख्याल क्या किया? उनके चाहने वाले बाग-बाग हो गये। अमिताभ के एक बड़े प्रशंसक बैंगलोर के नीतेश अग्रवाल ने वनइंडिया हिंदी से बात की तो कहा कि अमिताभ बच्चन की यही अदा तो हमें उनका दिवाना बनायी हुई हैं।

इसलिए तो शायद अमिताभ बच्चन हमारे बिग बी हैं। उनके जैसा ना कोई है औऱ ना कोई था और ना ही कोई होगा। आई लव हीम, आई एडमायर हीम.. ही इज ग्रेट मैन, ग्रेट हीरो।

मालूम हो कि अमिताभ इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रेट गट्सबाय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं जिनमें वह मेयर वुल्फशीम की भूमिका में हैं। न्यूयार्क में जब वह अपनी फिल्म के प्रीमियर के लिए पहुंचें तो दर्शकों का एक बहुत बड़ा वर्ग उनसे हाथ मिलाने के लिए व्याकुल हो उठा। सब लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिया। विदेशी धरती पर अपने लिए दर्शकों का यह प्यार देखकर अमिताभ भी भावुक हो गये।

उन्होंने अपनी भावनाएं ट्विटर पर शेयर की हैं। अपने प्रशंसकों के बड़े परिवार से मिलना अच्छा लगा। वे बेहद विनम्रता से मिले, मुझे इतना सम्मान और प्यार दिया। असली विजेता वहीं हैं। मैं जानता हूं उनके लिए यह बहुत भावुकता भरा क्षण होता है, जब वे हमसे मिलते हैं, लेकिन मत भूलिए मेरे लिए भी यह पल इतना ही भावुक था। आपकी आंखों में आंसू देखना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैं दुआ करता हूं आप सदा हंसे मुस्कराए।

जिसके बाद बैंगलोर के नीतेश अग्रवाल ने वनइंडिया हिंदी पर अमिताभ के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की. जिसे शायद पढ़कर अमिताभ मुस्कुराये बिना नहीं रह पायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X