दिलीप साहब ने अमिताभ को आस्कर योग्य बताया

दिलीप साहब ने लिखा है कि मुझे आज भी वो दिन याद है जब मैं और सायरा फिल्म ब्लैक के प्रीमियर पर गये थे। मै तो अमिताभ की अदाकारी का कायल था ही लेकिन उस फिल्म को देखने के बाद मेरे पास शब्द नहीं अमिताभ की तारीफ के लिए। मैं ही नहीं सायरा का भी यही हाल था। अमिताभ बेहतरीन और उम्दा कलाकार हैं, उनके जैसे कलाकार रोज-रोज नहीं पैदा होते।
गौरतलब है कि जन्मदिन पर बधाई देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा था कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो दिलीप साहब की वजह से हूं। वो मेरे आदर्श हैं। अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा था कि 11 दिसम्बर को दिलीप कुमार 89 साल के हो गये। जन्म के लिहाज से वह मुझसे 20 साल बड़े होंगे। लेकिन अभिनय में मुझसे 2000 साल आगे हैं। उन्होंने लिखा, उनसे सिर्फ मुझे प्रेरणा नहीं मिली, बल्कि मैं पूरे यकीन के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने उन हजारों लोगों को प्रेरित किया जिन्होंने कभी सिनेमा जगत में आने और कैमरा का सामना करने की बात सोची।
सुपरहिट फिल्म शक्ति में दिलीप साहब के बेटे की भूमिका निभाने वाले अमिताभ ने कहा कि वो सच मायने में अभिनय कौशल में मेरे बाप है। उनके जैसे कलाकार धरती पर बहुत कम है।


Click it and Unblock the Notifications











