सर्वगुण संपन्न अमिताभ बच्चन: बाल्की
एक ऐसा कलाकार जिसके पास दिल है, दिमाग है, व्यक्तित्व है, प्यार है, कामयाबी है, आदर है औऱ हंसता खेलता परिवार है, जिसे आप पूरी तरह से संपूर्ण कह सकते हैं वो हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन। यह कहना हमारा नहीं है बल्कि ये कहना है निर्माता-निर्देशक आर बाल्की का। जिन्होंने बीबीसी से बात करते हुए कहा कि अमिताभ जैसे कलाकार कभी-कभी ही जन्म लेते हैं। उनकी खूबियों के बारे में क्या बात करूं वो तो सर्वगुण संपन्न है। गिरकर संभलना किसे कहते हैं यो कोई अमिताभ बच्चन से सीखे।
अमिताभ बच्चन के साथ 'चीनी कम' और 'पा' जैसी फिल्में करने वाले आर बाल्की ने कहा कि अमिताभ के अंदर अभी भी एक छोटा बच्चा है जो रोज अभिनय के नये गुर सीखता है इसलिए अमिताभ आज भी जवां दिखते हैं और लोग उनकी फिल्में देखते हैं। कामयाबी के शिखर पर पहुंचते-पहुंचते हर इंसान कुछ ना कुछ छोड़ देता है या उससे छूट जाता है।लेकिन बच्चन ने अपने हर रिश्ते को बचा कर रखा है तभी तो उम्र के 70 साल तक पहुंचने पर भी उनका मेकअप मैन और ड्राईवर वो ही है जो आज से 40 बरस पहले था। बाल्की ने कहा कि भले ही इस बार के जन्मदिन पर वो 70 साल के हो रहे हों लेकिन वो अभी भी नौजवानों से ज्यादा जवां है। मालूम हो कि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन 70 साल के होने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
