Amitabh Bachchan जल्द ही कोर्ट रुम ड्रामा के नए किरदार में आने के लिए है तैयार

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि, बिग बी जल्द ही फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता के अगले प्रोजेक्ट कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।
इस बात से कोई भी इंकार नहीं कर सकता है कि अमिताभ बच्चन का जादू आज भी फैंस के दिल-दिमाग पर चढ़ कर बोलता है। अभिनेता भी लगातार काम करके अपने प्रशंसको को खुश करते रहते हैं। हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन आज भी अपने काम के प्रति पूर्ण समर्पित है।
सूत्रों की मानें तो बिग बी जल्द ही फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता के अगले प्रोजेक्ट कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। जिसका लेखन और निर्देशन रिभु दासगुप्ता करेंगे। रिलायंस इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता करेंगे।
इस नए प्रोजेक्ट को लेकर खुद बिग बी ने ही जानकारी दी है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी साझा करते हुए लिखा है, सेक्शन 84 में अमिताभ बच्चन, रिभु दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित। इस क्लिप को शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, इस नई कंपनी के लिए प्रतिष्ठित रचनात्मक दिमागों की संगति पाकर एक बार फिर खुशी हुई है, और ये चुनौती मुझे उकसाती है।
इसकी खुशी जाहिर करते हुए रिभु दासगुप्ता ने कहा कि मैं फिर से सर (अमिताभ बच्चन) के साथ सहयोग करने के लिए खुश, धन्य और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके लिए तत्पर हूं। तो वहीं, फिल्म निर्माता विवेक बी अग्रवाल कहते हैं, श्री बच्चन को हमारी अगली फिल्म में शामिल करना एक सम्मान की बात है और मैं सेक्शन 84 में उनके और रिभु के साथ इस साहसिक कार्य को शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।
तो जैसे ही इस बात की खबर वायरल हुई कि अमिताभ बच्चन ने इस उम्र में एक और बड़े बजट की फिल्म साइन कर ली है, फैंस का उत्साह देखने ही बन रहा था। इस पोस्ट पर कई सारे प्रंशसको ने अपनी खुशी जाहिर की है और अमिताभ को बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications