सौरव के प्रति कलकत्ता का प्यार देख पिघला बिग बी का दिल

जीवन के 69 बसंत देख चुके बिग बी ने हिंदी फिल्म कहानी में गुरूदेव रविंद्रनाथ टैगोर के बहुचर्चित गीत एकला चलो रे को अपनी आवाज दी है । प्रिंस ऑफ कोलकाता कहे जाने वाले गांगुली ने कल अपनी पूर्व टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन में पहली बार मैच खेला था।
अपने करियर में पहली बार गांगुली ने ईडन गार्डन में मेहमान ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल किया। अमिताभ ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर लिखा, कोलकाता के ईडन गार्डन में..भावनायें बंटी हुई थी...गांगुली अपने शहर में एक अन्य टीम पुणे वारियर्स की ओर से खेल रहे थे। उन्होंने मुझे बताया कि जब गांगुली आउट हुये तो फिल्म कहानी का गीत एकला चलो रे बजाया गया और पूरे स्टेडियम में बैठे दर्शक इसमें शामिल हुए और गाया।


Click it and Unblock the Notifications











