सक्सेस के लिए अक्षय को पड़ी अमिताभ की जरूरत
लगता है कि वंस अपॉन इन मुंबई दोबारा की नाकामयाबी ने अक्षय कुमार को थोड़ा परेशान कर दिया तो तभी तो वह अपनी आने वाली दमदार एक्शन मूवी बॉस के लिए कोई रिस्क नहीं उठाना चाह रहे हैं और हर वह काम कर रहे हैं जिसकी वजह से उनकी फिल्म हिट हो। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि एक्शन फिल्म के लिए बॉलीवुड के रीयल एंग्रीमैन अमिताभ बच्चन को चुना गया है।
जी हां अमिताभ बच्चन। बिग बी फिल्म में बॉस' में उनके किरदार का परिचय करायेंगे। जिसे कि अक्षय कुमार अपना सौभाग्य मानते हैं। अक्षय ने कहा कि यह सम्मान और सौभाग्य की बात है कि अमिताभ बच्चन सरीखे एक दिग्गज 'बॉस' में मेरे किरदार का परिचय देंगे। मैं बचपन से उनका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं और उनके साथ काम करने का सुख भी ले चुका हूं। वह स्वयं में एक संस्था हैं।"
वैसे अमिताभ के साथ अक्षय कुमार ने तीन फिल्मों में भी काम किया है जिनेमे खाकी फिल्म काफी चर्चित भी रही थी। अमिताभ बच्चन पर्दे पर 'बॉस' यानी कि अक्षय कुमार के बारे में बतायेंगे।
एंथनी डीसूजा निर्देशित 'बॉस' में मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हैदरी, डैनी डेंजोंग्पा, रोनित रॉय और जॉनी लीवर भी हैं। वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, केप ऑफ गुड फिल्मस एंड अश्विन वर्दे प्रोडेक्शंस की सह-प्रस्तुति 'बॉस' अक्टूबर में प्रदर्शित होगी। फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार हरियाणवी अंदाज में बोलते नजर आ रहे हैं। एक्शन और ग्लैमर का तड़का लिये इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं। देखते हैं कि बिंग बी की मदद से बॉस को कितनी सफलता मिलती है।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब अमिताभ किसी फिल्म के लिए पात्र परिचय या वाइस ओवर कर रहे हैं। इससे पहले रितिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर में भी उन्होंने वाइसओवर किया था तो वहीं दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म कृष 3 में अमिताभ की आवाज सुनने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications
