अभिषेक के बाद अमिताभ भी हुए शूटिंग के दौरान घायल
लगता है ये सीजन फिल्मी हीरो के चोटिल होने का है। तभी तो पहले अभिषेक बच्चन फिर विवेक ओबराय और अब अमिताभ बच्चन एक शूटिंग के दौरान घायल हो गये हैं। जीं हां सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रामगोपाल वर्मा की फिल्म डिपार्टमेंट की शूटिंग के दौरान घायल हो गये हैं। उन्हें सीने के पास चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हो रही है।
इस बारे में जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर दी है। हालांकि अमिताभ ने लिखा है कि चोट गंभीर नहीं है। वो दर्द बर्दाश्त कर सकते हैं। अमिताभ के इस संदेश के बाद से टि्वटर पर उनके फैंस की प्रतिक्रियाओं का तांता लग गया है। हर कोई बस ये कामना कर रहा है कि अमिताभ जल्द से जल्द ठीक हो जायें।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में, जयपुर में फिल्म बोल बच्चन की शूंटिंग के दौरान जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन घायल हो गये थे। वो रिक्शे पर से गिर पड़े थे। उनकी आंख के पास चोट आयी थी जिसकी वजह से उन्हें 7 टांके लगे हैं। अभिषेक को शूटिंग छोड़कर मुंबई आना पड़ा था। इस बात की जानकारी भी बिग बी ने ट्विटर पर ही दी थी। खैर हमारी भी दुआ है कि बाप-बेटे जल्द से जल्द ठीक हो जायें ताकि सिने दर्शकों के उनकी अच्छी से अच्छी फिल्म देखने को मिले।
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन टि्वटर डिपार्टमेंट रामगोपाल वर्मा department ram gopal verma twitter


Click it and Unblock the Notifications
