Amitabh Bachchan Injury:हैदराबाद में 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान बिग बी को लगी चोट, सांस लेने में दिक्कत

amitabh-bachchan-injured-during-project-k-action-shoot-in-hyderabad-rib-cartilage-broken

Recommended Video

Amitabh Bachchan हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल, पसली में लगी चोट, सांस लेने में दिक्कत

Amitabh Bachchan Accident: अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है और जानकारी दी है कि वो फिलहाल मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग को अभी कैंसिल कर दिया गया है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि फिल्म की शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी क्योंकि उन्हें चोट से उबरने में कई सप्ताह लगेंगे। घर वापस आने से पहले बिग बी ने हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में सीटी स्कैन भी कराया। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है। बता दें, फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान बिग बी को पसलियों में चोट लग गई थी।

उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा- "रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है। काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे।"

बिग बी ने आगे लिखा-​​​​​​ "जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।"

प्रोजेक्ट के

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। 'प्रोजेक्ट के' में प्रभाष और दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन, पवन कल्याण जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। ये एक पैन- इंडिया साइंस फिक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म से दीपिका तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, यह भारत की अब तक सबसे मंहगी फिल्म बनने वाली है।

Read more about: amitabh bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X