OMg! बिग बी को खतरा, बढ़ाई अपने घर की सुरक्षा
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनसे न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर के प्रशंसक मिलना चाहते हैं। अमिताभ भी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं, लिहाजा वे हर रविवार सुबह अपने बंगले के लॉन में अपने चाहने वालों से मिलते हैं। सालों से बिग बी का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।

लेकिन, कभी कभी अमिताभ अपने घर के बाहर खड़े कुछ शरारती तत्वों से परेशान भी हो जाते हैं। लिहाजा, बिग बी का कहना है कि 'शरारती तत्व' उनके बंगले अंदर न आने पाएं, इसलिए अब उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है।
अमिताभ ने सोमवार को अपने ऑफिसियल ब्लॉग पर लिखा है कि, 'सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। शरारती तत्व बंगले के अंदर घुस आते हैं, जिससे अंदर आने वाले बाकी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा उनकी निजी चीजें भी गुम हो जाती हैं। इसलिए सभी प्रियजन, जरा सतर्क रहें।'
इतना ही अमिताभ ने बिग बी ने यह भी बताया कि प्रशंसकों की भीड़ के बीच फंसे बच्चे और महिलाएं कैसे अपनी सुरक्षा के लिए उनके बंगले जलसा के परिसर में आने को मजबूर हो जाते हैं। बहरहाल, अमिताभ इन सब बातों से परेशान हैं, लिहाजा उन्होंने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। उम्मीद करते हैं कि बॉलीवुड के शंहशाह को अब अपने फैंस की तरह से कोई दिक्कत न झेलनी पड़े।
आपको बता दें, इस साल अमिताभ की तीन फिल्में 'पीकू', 'वजीर' और 'शमिताभ' आने वाली है, जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











