महिलाओ के 'इनरवियर' पर ट्वीट कर बुरे फंसे अमिताभ बच्चन, फैंस ने लगाई लताड़

Amitabh Bachchan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन बिग बी कुछ ना कुछ फैंस के लिए साझा करते रहते हैं, इसको लेकर कभी कभी अमिताभ बच्चन को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ जाता है। इसी बीच एक बार फिर से कुछ ऐसा हुआ है जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स अमिताभ बच्चन की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं, इसके पीछे की वजह है बिग बी का महिलाओं के इनरवियर पर ट्वीट करना।
दरअसल बात ऐसी है कि दिग्गज अभिनेता का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लॉन्जरी को लेकर सवाल पूछा था। इस ट्वीट पर लोग बहुत कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें बिग बी से ये उम्मीद नहीं थी।
अमिताभ बच्चन का वायरल हो रहा ट्वीट 2010 का है, उन्होंने इस ट्वीट में एक सवाल पूछा था। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था- अंग्रेजी भाषा में ब्रा एकवचन और पैंटी बहुवचन क्यों हैं? बिग बी का ये ट्वीट वायरल हो रहा है जिसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
T26 -In the English language, why is 'bra' singular and 'panties' plural ...
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 12, 2010
बिग बी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'आखिरकार कोई तो जरुरी सवाल पूछ रहा है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'अच्छा सवाल बच्चन साहब, इसे केबीसी के अगले सीजन में पूछिएगा।' एक ने ट्रोल करते हुए पूछा- 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी।'
इस ट्रोलिंग पर अभी तक अमिताभ बच्चन को कोई रियक्शन सामने नहीं आया है, जाहिर है कि इससे पहले भी कई बार बिग बी ट्रोल हुए हैं लेकिन वह कभी भी ऐसी किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं और ना ही कोई पुष्टि करते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन लेकर लेकर आ रहे हैं। कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 15 आने वाला है। बिग बी ने हाल ही में केबीसी के सेट से तैयार होकर अपनी तस्वीर शेयर की थी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन लीड रोल में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications