जंजीर से अमिताभ हुए इंप्रेस, देखेंगे फर्स्ट डे फर्स्ट शो
मुंबई। वर्ष 1973 में बनी फिल्म जंजीर के रीमेक का ट्रेलर देख अमिताभ बच्चन इतने प्रभावित नजर आ रहे हैं, उससे तो ऐसा लग रहा है कि वो फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो जरूर देखेंगे। जी हां अमिताभ ने ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर के माध्यम से फिल्म की खूब तारीफ की है।
आपको अमिताभ और प्राणी की फिल्म जंजीर जरूर याद होगी, जिसका गाना "यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी..." आज भी कानों में गूंजता है। उसी फिल्म का रीमेक अअपूर्व लखिया बना रहे हैं। उन्होंने दो दिन पहले अमिताभ को विशेष रूप से मिलकर रीमेक का ट्रेलर दिखाया। इस ट्रेलर को देख अमिताभ काफी प्रभावित हुए हैं।
गौरतलब है कि यह फिल्म तमिल में भी बन रही है। तमिल में फिल्म का नाम तूफान होगा। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त और रामचरण तेजा मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
मुंबई बम धमाकों के केस का फैसला आने के बाद से संजय दत्त के लिये मुसीबतें बढ़ गई हैं। इसका खामियाजा इस फिल्म को भी भुगतना पड़ सकता है। हालांकि संजय दत्त के पास अभी करीब एक महीने का वक्त है, लिहाजा वो जल्दी-जल्दी शूटिंग निबटा रहे हैं। उधर कई नेता उन्हें माफी दिये जाने की अपील कर रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाये तो जंजीर को लोग संजय दत्त की वजह से ज्यादा रेखने जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
