Battle of Galwan में धमाका करेंगे अमिताभ बच्चन? सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म के सेट से तस्वीर वायरल

Amitabh Bachchan in Battle of Galwan: मेगास्टार सलमान खान काफी समय से एक तगड़ी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। फिल्म बैटल ऑफ गलवान से ऐसा लग रहा है कि वो दमदार वापसी करने वाले हैं।
अपूर्व लखिया निर्देशित इस फिल्म से जो लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं वो फैंस को काफी एक्साइटेड कर रहे हैं। पहले फिल्म में गोविंदा की एंट्री को लेकर चर्चा थी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है।
इसके शुरुआत तब हुई निर्देशक अपूर्व लाखिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये तस्वीर बैटल ऑफ गलवान के सेट पर ली गई है। जैसे ही तस्वीर सामने आई एक नई ऑनलाइन अफवाह शुरु हो गई और अटकलों को हवा दे दी गई।
अपूर्व ने इस तस्वीर में लिखा था, ''अनुमान लगाइए वो मुझे क्या बता रहे हैं।'' अगर अमिताभ बच्चन इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं तो इतना तय है कि वो काफी दमदार किरदार के साथ स्क्रीन हिलाने के लिए आ रहे हैं। गोविंदा के साथ साथ अमिताभ बच्चन इस देशभक्ति वाली फिल्म में चार चांद लगाने आ सकते हैं।
रियल स्टोरी पर आधारित है फिल्म
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो ये लड़ाई साल 2020 में हुई थी। गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच जो झड़प हुई थी, वो वाकई बेहद दर्दनाक थी। ये झड़प लद्दाख की गलवान घाटी में हुई थी, जो एक विवादित सीमा क्षेत्र है। 15 जून को हुई इस घटना में दोनों देशों के जवानों की जान गई थी, और ये करीब 45 साल बाद ऐसा मौका था जब सीमा पर जानें गईं।
सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि इसमें बंदूकों का इस्तेमाल नहीं हुआ, क्योंकि उस इलाके में हथियारों के इस्तेमाल की इजाज़त ही नहीं थी। दोनों तरफ के सैनिकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से आमने-सामने की लड़ाई लड़ी थी। फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












