..................... Amitabh Bachchan hurt with media on commercializing Vinod Khanna demise - Hindi Filmibeat

मीडिया से नाराज हुए अमिताभ बच्चन..जानिए क्या है कारण

अमिताभ बच्चन मीडिया द्वारा विनोद खन्ना की मृत्यु को कॉमर्शियल तरीके से पेश करने से अमिताभ बच्चन नाराज हैं।

By Shweta

अमिताभ बच्चन इन दिनों मीडिया से नाराज हैं।जी हां दरअसल सरकार 3 की 10 मिनट का स्क्रीनिंग के दौरान उन्होने बताया कि विनोद खन्ना की मृत्यु के कुछ ही देर बाद मीडिया और कई वरिष्ठ पत्रकार उन्हें फोन कर उनसे रिएक्शन मांगने लगे।

किसी के अंतिम संस्कार या मृत्यु के बाद बयान मांगना गलत है और मीडिया को इस तरह के पलों को कॉर्मशियलाइज नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि महमूद साहब के बेटे की मृत्यु हुई थी और वो बेटे के शव को लेकर चल रहे थे। इस दौरान किसी संवाददाता ने उन्हें फनी डायलोग बोलने को कहा था।

साथ ही अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आए भूकंप और उत्तराखंड में आए बाढ़ के दौरान मीडिया कवरेज की काफी तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि उन्हें मीडिया से कोई समस्या नहीं है कि इस तरह के कवरेज को विज्ञापित किए जाते हैं और उसका कुछ हिस्सा मदद में भी देते हैं जो उत्तराखंड त्रासदी के समय देखने के मिला था।

अमिताभ बच्चन की फिल्म सरकार थी 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा मनोज बाजपेई, जैकी श्रॉफ और अमित साध भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X