अमिताभ ने लगाया अमर सिंह को गले तो अभिषेक ने पैर छुए

सुनकर हैरानी हुई ना.. लेकिन दोस्तों यह हुआ है.. सच में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह को भरी महफिल में गले लगाया और उनके बेटे हीरो अभिषेक बच्चन ने झुककर अमर सिंह के पैर छुए। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मुंबई के होटेल सन ऐंड सैंड में आयोजित फिल्म प्रोड्यूसर कुमार मंगत की बेटी अमिता पाठक और सिंगर राघव सच्चर की शादी के रिसेप्शन की पार्टी में यह नजारा देखने को मिला।

दरअसल इस पार्टी में अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक के साथ पहुंचे थे। राजनीति और फिल्मी दुनिया के कई दिग्गज इस पार्टी के हिस्सा थे जिसमें अमर सिंह भी शामिल थे। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अमर सिंह ने अमिताभ और अभिषेक को इग्नोर करने की कोशिश की और उन्हें पीछे छोडकर आगे बढ़ गये लेकिन अमिताभ ने उन्हें नहीं छोड़ा। वह वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद सीधे अमर सिंह के पास गये और उन्हें गले लगा लिया।

जब पापा इतने प्यार से किसी के गले लग रहे हों तो बेटा कैसे पीछे रह सकता है, अभिषेक बच्चन ने भी बिना मौका गंवाये हुए अमर सिंह के मुस्कुराते हुए पैर छू लिये और अमर सिंह का ना चाहते हुए भी उसे आशीर्वाद देना पड़ा।

मालूम हो कि अमर सिंह और अमिताभ की दोस्ती लंबे समय से थी। लेकिन सपा से बाहर निकाले जाने के बाद दोनों के बीच में दूरियां आ गयी थीं। दोनों के मतभेदों का कारण जय बच्चन बतायी जाती हैं जिन्होंने अमर सिंह के पार्टी से आउट होने के बाद सपा में बनी रहीं और आज सपा की सांसद हैं।

हालांकि अमिताभ-अभिषेक पार्टी से कुछ समय बाद चले गये लेकिन अमर सिंह पार्टी में ही रहें। जब उनसे सवाल पूछा गया कि वह और अमिताभ फिर से एक हो गये हैं तो अमर सिंह का जवाब था कि ऐसा अब कभी नहीं हो सकता है। अमिताभ अगर चाह भी लें तो भी हम कभी दोस्त नहीं बन सकते हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X