आईपीएल सीजन 5 को होस्ट करेंगे अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan
इसे कहते है काम के प्रति मुहब्बत, जिसे काम के प्रति लगाव होता है वो बहुत दिन तक काम से दूर नहीं रह सकता हैं। हम बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की। जो पिछले दिनों पेट की सर्जरी के कारण अस्पताल की लंबी यात्रा करके आये हैं।

डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी थी लेकिन लगता है अब अमिताभ का दिल घर में नहीं लग रहा है तभी तो उन्होंने क्रिकेट के सबसे बड़े समारोह आईपीएल सीजन 5 की ओपनिंग सेरोमनी की कमान अपने हाथों में ले ली है। जी हां आपके चहेते सितारे अमिताभ बच्चन आईपीएल के पांचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह की मेजबानी करेंगे।

ओपनिंग सेरोमनी तीन अप्रैल को चेन्नई में होगी । इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने टि्वटर पर दी है। अमिताभ ने ट्वीट किया है, एशिया कप के खत्म होते ही आईपीएल शुरू होगा। चेन्नई में इसका उद्घाटन होगा और मैं इसका हिस्सा बनूंगा वो भी होस्ट के रूप में, जिसके लिए मैंने तैयारी शुरू कर दी है। इस शो का टेलिकास्ट सोनी चैनल पर होगा। मेरे लिए यह गर्व की बात होगी कि इस दौरान मैं सभी टीमों के कैप्टन से मिलूंगा।

आपको बता दें कि 4 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल 5 में 74 मैंच होंगे। रोमांच का यह सफर 59 दिनों तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X