..................... अमिताभ बच्चन नानावटी अस्पताल में भर्ती | Amitabh Bachchan hospitalised in Mumbai's Nanavati Hospital - Hindi Filmibeat

Breaking: अमिताभ बच्चन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती

अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी सेहत के बारे में फिलहाल इससे ज़्यादा कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन लॉकडाउन में अपनी सेहत को लेकर काफी सावधानी बरत रहे थे। यही कारण था कि वो ऋषि कपूर के निधन पर भी घर से बाहर नहीं निकल पाए थे।

फिलहाल उनकी सेहत को लेकर और कोई जानकारी नहीं मिली है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौट आएं। फैन्स भी अमिताभ बच्चन के जल्दी ही घर लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं।

amitabh-bachchan-hospitalised-in-mumbai-s-nanavati-hospital

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपने कुली के एक्सीडेंट के बाद से ही खराब लीवर के साथ जी रहे हैं। पिछले साल 15 अक्टूबर की रात 2 बजे उनके लीवर में कार्य करने की क्षमता में कमी आने के बाद उनका परिवार उन्हें अस्पताल लेकर दौड़ा था।

लेकिन अमिताभ बच्चन स्वस्थ होकर वापस अपनी फिल्मों के सेट पर लौट गए थे। हालांकि ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान उन्होंने बताया था कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और कभी कभी उन्हें लगता है कि उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X