अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ, दुआओं की जरूरत
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन पेट के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। सुबह उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी अस्पताल पहुंचे। अमिताभ का ऑपरेशन सेवन हिल्स अस्पताल में होना है।
अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही अमिताभ ने अपने ऑपरेशन की जानकारी अपने ट्विटर पर दे दी थी। बिग भी ने लिखा कि वो अब अस्पताल जाने को तैयार हैं। आगे अपनी बात लिखते हुए वह कहते हैं कि अस्पताल एक ऐसी जगह है जहां पर उन्हें ना चाहते हुए भी जरूरत से ज्यादा आना पड़ता है।
वो ट्विटर पर अपने फैन्स के लिए हमेशा ही एक्टीव रहते हैं एक और ट्वीट पर अमिताभ ने लिखा कि ऑपरेशन के लिए उन्हें लोगों के दुआओं की जरूरत है। बिग बी को पहली बार 1982 फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान पेट में चोट लगी थी। जिसके कारण उन्हें काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications